दिल्ली में दहशत की हलचल, दोनों आतंकियों का फोटो हुआ जारी

दिल्ली| अमृतसर में हुए आतंकवादी हमले के दो दिन बाद राष्ट्रीय राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में दो जैश-ए-मोहम्मद के आंतकी घुस आए हैं। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दो संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की।

दिल्ली में दहशत

पुलिस को आशंका है कि दोनों आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश के साथ राजधानी पहुंचे हैं। पुलिस को आशंका है कि पंजाब के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर ये आसपास में पनाह ले सकते हैं।

दिल्ली में अलर्ज जारी होने के बाद पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह से सतर्क हो गया है। पुलिस गेस्ट हाउस, होटेल्स समेत कई जगहों पर संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस उन इलाकों पर विशेष नजर रख रही है जहां विदेशी अक्सर आते-जाते रहते हैं। पुलिस को आशंका है कि आतंकी ऐसी जगहों को अपना निशाना बना सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि 2 आतंकवादियों के बारे में जानकारी मिलते ही पहाड़गंज पुलिस स्टेशन को इस बारे में सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि आम लोग सतर्क रहें। यदि उन्हें संदेह हो तो वह पुलिस को इसकी जानकारी जरूर दें।

फूले हुए गले को एक रात में ही सुराई की तरह पतला कर देगा यह ट्राई फ्रूट

दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों की दो तस्वीरें भी जारी की है। दोनों आतंकवादियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। इन दोनों आतंकियों के फोटो के पोस्टर राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए हैं।

पुलिस द्वारा जारी तस्वीर में आतंकवादी दिल्ली की तरफ आते हुए प्रतीत हो रहे हैं। फोटो में फिरोजपुर और दिल्ली का माइल स्टोन भी दिख रहा है। अगर आप इन दोनों आतंकियों को देखते हैं तो पुलिस को 011-23520787 या 011-2352474 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

LIVE TV