दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से कई जगह भरा पानी, यातायात पुलिस ने दी यह सलाह

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश हो रही है। देर रात से हो रही बारिश के बाद मौसम का मिजाज कुछ बदला सा है। कई दिनों से जारी उमस का माहौल भी खत्म होता दिखाई दे रहा है। इसी के साथ भारी बारिश के चलते तापमान में भी कमी आई है। 27 डिग्री तक तापमान के आने से मौसम में कुछ तरावट आई है।

दिल्ली में झमाझम बारिश के चलते सुबह से ही अंधेरा छाया है। भारी बारिश के कारण काम पर जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रातभर से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर पानी भी भरा हुआ है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

जलभराव के चलते ही आजादनगर अंडरपास बंद हो गया है। वहां तकरीन डेढ़ फुट तक पानी भर गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि यात्री इस ओर से न जाएं।

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने जैश के तीन आतंकियों को किया ढेर

LIVE TV