दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़, हिंदुजा अस्पताल में भर्ती

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीज कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के बारे में जानकारी दी है।

Dilip Kumar discharged from hospital, Saira Banu says 'Keep him in your  prayers' | Entertainment News,The Indian Express

बता दें, पिछले महीने भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। हालांकि, टेस्ट होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 

पत्नी सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। वह अक्सर दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था, ‘सभी लोग सुरक्षित रहिए।’

LIVE TV