दिनदहाड़े उठा ले गए नाबालिग लड़की के साथ 4 दबंगों ने किया रेप, पुलिस ने अब तक नहीं की कार्रवाई !

रिपोर्ट – राहुल कटियार

कानपुर: शहर में गैंगरेप की शिकार एक लड़की के साथ पुलिस की लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया की जिसे देखकर आपको यह अंदाजा लगाने में देर नहीं लगेगी की आखिर उत्तर प्रदेश में बच्चियां और लड़कियां से होने वाली रेप की घटनाओं पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है |

यहाँ कानपुर में एक नाबालिग लड़की को एक महीने पहले अपहरण करके चार लड़के बीच सड़क से उठा ले जाते हैं| कई दिन उसका रेप करके थाने के पास ही छोड़ जाते हैं | पुलिस ने लड़की के अपहरण और रेप सबकी एफआईआर भी दर्ज कर ली लेकिन एक महीने से एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई |

जबकि आरोपी लड़की पर तेजाब डालने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं | लड़की ने घर से निकलना तक बंद कर दिया और हैरानी देखिये आज हमारी टीम ने जैसे ही पीड़िता लड़की से एसएसपी आफिस में बयान लिया |

तो पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर दिया और सफाई भी पेश कर दी की अपहरण में तो चार लड़के शामिल थे लेकिन रेप सिर्फ एक ने किया था |

इस लड़की को 3 मई को रास्ते से चार लड़के सुबह आठ बजे दिन दहाड़े उठा ले गए थे | लड़की को ले जाने के बाद उसके साथ कई दिन रेप किया गया परिजनों ने लड़की के अपहरण में मोहल्ले के चिंटू, मोहित, रिंकू के साथ एक अन्य लड़के के खिलाफ एफआईआर करा दी थी |

जिसके चलते कई दिन बाद बेहोशी की हालत में आरोपी लड़के उसे कल्याणपुर थाने के पास छोड़ गए थे | पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के साथ साथ उसका बयान भी कराया था | लेकिन इसके बाद जैसे आरोपियों को पकड़ना ही भूल गई |

जबकि आरोपी इतने दबंग है कि इधर आरोपियों ने लड़की और उसके घरवालों का धमकी दे देकर जीना दूभर कर दिया | केस वापस लेने के लिए तेज़ाब डालने तक की धमकी दे डाली |

लड़की के परिजन एसएसपी डीएम से लेकर एडीजी तक चक्कर लगा चुके लेकिन सब घटना पर चुप्पी साधे बैठे रहे  आरोपी लड़के इतने दबंग हैं कि उनके डर से लड़की की छोटी बहन की कोचिंग तक छुड़वा दी गई |

 

भट्ठे पर काम करने वाली 2 महिलाओं की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप !

 

इस मामले को पुलिस ने पहले चार लड़के चिंटू, मोहित, और रिंकू पर अपहरण  में दर्ज किया था जिसे लड़की के  बयान के बाद रेप की धारा बढ़ा दी गई |

चौथे आरोपी मासूक का नाम भी जोड़ दिया था | लेकिन जांच करने वाले चौकी इंचार्ज ने किसी आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की | जबकि इधर लड़की अपने परिजनों के साथ अधिकारियों के चक्कर लगाती रही |

अब इस केस में हैरानी का नजारा देखिये आज आजतक की टीम ने एसएसपी आफिस में  लड़की के बयान लेकर जैसे ही खबर बनाई और बाइट के लिए अधिकारियो को फोन किया तो एक घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी चिंटू को पुलिस ने पकड़ लिया  |

पुलिस का कहना है की लड़की के अपहरण में चार लड़को पर एफआईआर दर्ज है जबकि लड़की के बयान बाद रेप की धारा मुख्य आरोपी चिंटू पर लगाईं गई है |

आज चिंटू को शाम को हमने गिरफ्तार कर लिया है | बाकी की तलाश की जा रही है |

 

LIVE TV