तैमूर ने किया ये काम, जिससे मिलता है बहुत पुण्य, जाने क्या है!

मुंबई. बॉलीवुड के छोटे नबाव तैमूर अली खान आये दिन चर्चा में रहते हैं, करीना और सैफ के बेटे सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं. छोटे नवाब की नई तस्वीरेें सामने आई हैं. इनमें वे गाय को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. किसी शख्स की गोद में बैठे तैमूर गाय को चारा खिलाते हुए काफी खुश दिख रहे हैं.

फोटो में तैमूर हाथ में चारा पकड़े हुए हैं. सी-ग्रीन कलर की टी-शर्ट में तैमूर काफी क्यूट नजर आ रहे हैं. उनकी मासूमियत तस्वीरों में देखते ही बनती है.

 

सोशल मीडिया पर तैमूर की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.  हाल ही में सैफ ने खुलासा किया है कि उनके लाडले बेटे की एक तस्वीर कितने में बिकती है?

दर्शकों को ‘ब्लू होल’ की कहानी दिखाएगा डिस्कवरी

सैफ ने बताया, “तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है. उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी कि Paparazzi तैमूर की फोटो के लिए ये कीमत लेते हैं.”

तैमूर की पॉपुलैरिटी आसमान पर पहुंच चुकी है. सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तैमूर के नाम पर अब मार्केट में खिलौने भी आने लगे हैं.

 

केरल के एक स्टोर में तैमूर के नाम का गुड्डा बिक रहा है. ये गुड्डा बिल्कुल तैमूर अली खान की तरह नजर आता है. बेटे की बढ़ती पॉपुलैरिटी से सैफ-करीना काफी खुश हैं. सैफ ने तो तैमूर के सॉफ्ट टॉय का एक सैंपल भी मांगा है.

LIVE TV