तीन दशक पहले भी आया था देश की शिक्षा प्रणाली में बदलाव, जाने कौन सी नीतियां हुईं थी लागू

नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा देश के शिक्षा क्षेत्र में नए और बहतर परिवर्तनों की शुरूआत हेतु शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतिया लागू करने के साथ ही, शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाए गए हैं। ऐसा देश में करीब तीन दशकों के बाद हुआ है। इससे पहले पूर्व 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई थी और सन् 1992 में इसमें संशोधन किया गया था।


इससे पहले देश में मुख्य रूप से सिर्फ दो ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई थीं। स्वतंत्रता के बाद पहली बार 1968 में पहली शिक्षा नीति की घोषणा की गई। स्वतंत्रता के बाद पहली बार 1968 में पहली शिक्षा नीति की घोषणा हुई। कोठारी कमीशन (1964-1966) की सिफारिशों पर आधारित इस नीति को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा देश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू किया गया था।

LIVE TV