तालिबान ने रेडक्रॉस को सौंपा दानिश सिद्दीकी का शव, जल्द लाया जाएगा परिवार के पास भारत

हाल ही में अफगानिस्तान के कंधार में पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गयी है। उनका शव तालिबान के अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति को सौंप दिया गया है। सूत्रों के अनुसार तालिबान द्वारा रेडक्रॉस समिति को शव सौंपे जाने की सूचना भारत को दे दी गयी है। भारतीय अधिकारी पत्रकार के शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।

सिद्दीकी शुक्रवार को कंधार में उस दौरान मारे गए जब वह तालिबान और अफगान सुरक्षाबलों के बीच चल रही लड़ाई को कवर कर रहे थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि तालिबान ने शव आईसीआरसी को सौंप दिया है। हम अफगान अधिकारियों को आईसीआरसी के साथ मिलकर शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। उनके परिजनों को शव के भारत आने का इंतजार है। परिवार के लोगों को उम्मीद है कि भारत सरकार उनका शव लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

LIVE TV