तमिलनाडु: DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंडल में शामिल हुए 33 सदस्य

देश के कई राज्यों में चुनाव नतीजों की घोषणा होने के बाद राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों से होती दिखाई दे रही हैं। चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने के बाद राजनीतिक पार्टियां शासन के लिए एक बार फिर से तैयार नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आए नतीजों के बाद सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की। इसी के साथ उन्होंने जनता को दोबारा चुनने के लिए धन्यवाद भी किया।

इसी कड़ी में तमिलनाडु द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने आज यानी शुक्रवार को चेन्नई में अपने मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की। उनके अलावा मंत्रिमंडल में कुल 33 सदस्य शामिल हुए। नमें अनुभवी और वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगम के अलावा करीब 12 नए सदस्य पहली बार मंत्री बने। यदि बात करें राजभवन के द्वारा साझा की गई जानकारी की तो उसके अनुसार स्टालिन द्वारा सौंपी गई मंत्रियों और उनके विभागों की सूची को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी थी।

LIVE TV