अब अस्पतालों में डॉक्टर लिखेंगे जेनरिक दवाएं

डॉक्टरलखनऊ| राजधानी के सभी अस्पतालों में डॉक्टर अब जेनरिक दवाएं लिखेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं सभी अस्पताल प्रशासन ने अपने चिकित्सकों को जेनरिक दवाएं लिखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

राजधानी के अस्पतालों में अब सभी डॉक्टर जेनरिक दवाएं ही लिखेंगे अर्थात दवाओं के सॉल्ट। बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बाबत सिविल, बलरामपुर और लोहिया अस्पताल के अधीक्षकों ने भी अपने डॉक्टरों को जेनरिक दवाएं लिखने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं बाल महिला चिकित्सालयों अवंतीबाई महिला अस्पताल और झलकारीबाई महिला अस्तपाल में भी डॉक्टर जेनरिक दवाएं लिख रहे हैं।

वहीं अवंतीबाई महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.साधना सक्सेना ने बताया कि हमारे यहां हमेशा से ही जेनरिक दवाएं ही लिखी जाती हैं। एनएबीएच के सार्टिफिकेट में प्रीस्क्रिबशन को लेकर सबसे पहला ऑडिट ही यही होता है। उधर, जहां सभी डॉक्टरों को कैपिटल लेटर में दवाएं लिखने के लिए कहा गया है वहीं इस बीच यह चर्चा भी उठ रही है कि मरीजों की इतनी भीड़ में अगर डॉक्टर एक पर्चे को लिखने में पांच से 10 मिनट लगाएगा तो इलाज प्रभावित हो सकता है।

जहां सभी अस्पतालों को जेनरिक दवाएं लिखने के आदेश कर दिए गए हैं। वहीं अभी एलपी को लेकर कोई आदेश नहीं हुए हैं, वहीं इस बात पर चर्चा उठ रही है कि अस्पतालों में जो लोग बाहर की ब्रांडेड दवाओं की एलपी करवाते हैं उनके लिए क्या आदेश होंगे।

LIVE TV