ट्रैक्टर परेड: दिल्ली की सीमाओं पर कई राज्यों से पहुंचे किसान, राजधानी के सभी संपर्क मार्ग सील

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के असवर पर किसानों ने भी ट्रैक्टर रैली का ऐलान किया था। वहीं इसे लेकर किसानों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली की ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से किसान आ रहे हैं। बता दें कि सिर्फ एक दिन में ही पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों से करीब 5 हजार किसान सीमा पर पहुंचे। सरकार को लेकर किसानों की नाराजगी दिन पर दिन बढ़ी ही जा रही है। बता दें कि बीते दिन बठिंडा में होने वाली भाजपा नेताओं की बैठक पर किसानों की नाराजगी का साफ असर दिखा। वहीं बीच बचाव करने पहुंची पुलिस को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।

यदि बात करें किसान नेता गुरविंदर सिंह, गुरदेव सिंह व कश्मीर सिंह की तो उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर रैली करने दिल्ली पहुंचे किसान अपने साथ खाद्य सामग्री और अन्य जरुरी वस्तुएं लेकर आए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बाताय कि अमृतसर में नेता सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन आर्पित करने के बाद हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसानों के ट्रैक्टरों पर केसरी रंग के झंडे लगे हुए हैं व केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों ने केंद्र को साफ चेतावनी दे दी है कि जब तक इन तीन कानूनों को सरकार वापस नहीं लेती तब तक वे सभी वापस नहीं लौटेंगे।

LIVE TV