जैसे फिल्म में देखा उसी तरह किया हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास, यहां आकर फंस गए डॉक्टर साहब

ऐसा कई बार देखा गया है कि जब फिल्मों में दिखाए गये अपराध करने के तरीकों की मदद से अपराधी अपनी घटनाओं को छिपाने का प्रयास करते हैं। लोग फिल्मों से ही सीख लेकर उसी तरह घटना को कारित कर बचने का प्रयास करते हैं। कुछ इसी तरह की घटना मध्य प्रदेश के सतना से सामने आई है।

यहां एक डॉक्टर ने महिला की हत्या कर उसके शव को खाली प्लॉट में दफना दिया। यह घटना ठीक उसी तरह अंजाम दी गयी जैसी की फिल्म दृश्यम में दिखाई गयी थी। हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस ने मोबाईल लोकेशन से डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने डॉक्टर से सवाल किया कि वह लंबे समय तक खाली प्लॉट में क्या करने गया था तब डॉक्टर ने पुलिस के आगे घुटने टेक दिए और जुर्म स्वीकार कर लिया। सतना जिले के एसपी धर्मवीर सिंह की ओर से कहा गया कि डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया।

LIVE TV