जानें बिहार में किस-किस के सिर बंध रहा है जीत का सेहरा

बिहार चुनाव परिणाम 2019: लोकसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं बिहार में एनडीए ने महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है। जानिए कौन-कौन जीत रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के रूझानों में बीजेपी को बंपर जीत मिलती नजर आ रही है। बिहार की कुल 40 सीटों में एनडीए गठबंधन को का बढ़त मिल नजर आ रही है जबकि महागठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। बिहार में बीजेपी ने यहां जेडीयू, एलजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा तो आरजेडी यहां कांग्रेस, आरएलएसपी और वीआईपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी। नीचे जानिए बिहार में कौन आगे चल रहे हैं और कौन पीछे चल रहे हैं।

बिहार की 40 में से 38 सीटों पर सत्तारुढ़ एनडीए के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि आरजेडी के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं। बीजेपी और जदयू के उम्मीदवार 16-16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए के अन्य घटक दल लोजपा के उम्मीदवार छह सीटों पर आगे चल रहे हैं। आरजेडी उम्मीदवार जहानाबाद और पाटलिपुत्र सीट से आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), राधा मोहन सिंह (पूर्वी चंपारण), गिरिराज सिंह (बेगूसराय), आरके सिंह (आरा), अश्विनी कुमार चौबे (बक्सर), राजीव प्रताप रूढ़ी (सारण), चिराग पासवान (जमुई), रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस (हाजीपुर) राजग के उन प्रमुख चेहरों में से हैं, जो अपनी सीटों पर आगे चल रह

बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव 

  • 1    वाल्मीकिनगर (तिरहुत) – जदयू वैद्यनाथ प्रसाद महतो – आगे
  • 2     पश्चिमी चंपारण (तिरहुत) – भाजपा डॉ संजय जायसवाल आगे
  • 3     पूर्वी चंपारण (तिरहुत) – भाजपा राधामोहन सिंह आगे
  • 4     शिवहर (तिरहुत)  – भाजपा रमा देवी आगे
  • 5     सीतामढ़ी (तिरहुत) – जदयू सुनील कुमार पिंटू आगे
  • 6     मधुबनी (मिथिलांचल) – भाजपा अशोक यादव आगे
  • 7     झंझारपुर (मिथिलांचल) – जदयू के रामप्रीत मंडल आगे
  • 8     सुपौल (कोसी) – जदयू दिलेश्वर कामत आगे
  • 9     अररिया (सीमांचल) – भाजपा प्रदीप कुमार आगे
  • 10     किशनगंज (सीमांचल) – जदयू महमूद अशरफ आगे
  • 11     कटिहार (सीमांचल) – जदयू दुलाल चंद्र गोस्वामी आगे
  • 12     पूर्णिया (सीमांचल) – जदयू संतोष कुमार आगे
  • 13     मधेपुरा (कोसी) – जदयू दिनेश चंद्र आगे
  • 14     दरभंगा (मिथिलांचल) – भाजपा गोपालजी ठाकुर आगे
  • 15     मुजफ्फरपुर (तिरहुत) – भाजपा अजय निषाद आगे
  • 16     वैशाली (तिरहुत) – जदयू वीणा देवी आगे
  • 17     गोपालगंज (सारण) – जदयू डॉ आलोक सुमन आगे
  • 18     सिवान (सारण) – जदयू कविता सिंह आगे
  • 19     महाराजगंज (सारण) – भाजपा जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आगे
  • 20     सारण (सारण) – – भाजपा राजीव प्रताप रुडी आगे
  • 21     हाजीपुर  – लोजपा पशुपति कुमार पारस आगे
  • 22     उजियारपुर (मिथिलांचल) – – भाजपा नित्यानंद राय आगे
  • 23     समस्तीपुर (मिथिलांचल) – लोजपा रामचंद्र पासवान आगे
  • 24     बेगूसराय (मिथिलांचल) – – भाजपा गिरिराज सिंह आगे
  • 25     खगड़िया (कोसी) – लोजपा महबूब अली कैसर आगे
  • 26     भागलपुर (पूर्व बिहार) – जदयू अजय मंडल आगे
  • 27     बांका  (पूर्व बिहार) – जदयू गिरिधारी यादव आगे
  • 28     मुंगेर (पूर्व बिहार) – जदयू राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह आगे
  • 29     नालंदा (मगध) – जदयू कौशलेंद्र कुमार आगे
  • 30     पटना साहिब (मगध) – भाजपा रविशंकर प्रसाद आगे
  • 31     पाटलिपुत्र  (मगध) – राजद मीसा भारती आगे
  • 32     आरा (शाहाबाद) – भाजपा आरके सिंह आगे
  • 33     बक्सर (शाहाबाद) – भाजपा अश्विनी कुमार चौबे आगे
  • 34     सासाराम (शाहाबाद) – भाजपा छेदी पासवान आगे
  • 35     काराकाट (शाहाबाद) – जदयू महाबली सिंह आगे
  • 36     जहानाबाद (मगध) – राजद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव आगे
  • 37     औरंगाबाद (मगध) – भाजपा सुशील कुमार सिंह आगे
  • 38     गया (मगध) – जदयू विजय मांझी आगे
  • 39     नवादा (मगध) – लोजपा चंदन कुमार आगे
  • 40     जमुई (पूर्व बिहार) – लोजपा चिराग पासवान आगे

‘थलाईवा रजनीकांत’ ने दी मोदी को जीत की बधाई, ऐसे मिले रिएक्शन !…  

हालांकि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र सीट पर आरजेडी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती से पीछे चल रहे हैं। विपक्ष के प्रमुख चेहरों में शरद यादव (मधेपुरा), शत्रुघन सिन्हा (पटना साहिब), लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार (सासाराम), जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (बेगूसराय), रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (काराकाट), विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी (खगड़िया) और हम(एस) प्रमुख जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं।

LIVE TV