अगवा कर किया किशोरी का रेप, अत्याचार की इन्तहा के बाद सैंकड़ो फीट की ऊंचाई से दिया फेंक    

जालौन में रेपजालौन। बुंदेलखंड के जालौन में रेप का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग किशोरी को घर से अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। किशोरी के परिजनों ने दबंगों पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जालौन में रेप   

मामला कबरई के अम्बेडकरनगर इलाके का है।  देवराज कुशवाहा की पंद्रह वर्षीय बेटी अपनी माँ के साथ घर में अकेली थी। देर रात दो दबंग घर आये और जबरन किशोरी को उठाकर ले गए।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। घंटों की मशक्कत के बात लकड़ी का शव बरामद किया गया।

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया उसके बाद सैकड़ो फ़ीट गहरी सिद्ध बाबा पत्थर खदान में फैक दिया गया। जिससे किशोरी की मौत हो गई।

पिता पहाड़ में काम करके अपने परिबार का भरण पोषण करता है। जब इस घटना को आजम दिया गया, उस वक्त वह पहाड़ पर था। घर में उसकी पत्नी और बेटी अकेली थी।

अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी। घंटो खोजबीन के बाद किशोरी का शव सैकड़ो फ़ीट गहरी खदान में मिला।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात में पुलिस को किशोरी के अगवा होने की सूचना मिली थी। काफी छानबीन के  बाद पुलिस को लड़की का शव एक खदान में मिला। परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

LIVE TV