जानिए कमरे में खून से सना हुआ क्या मिला जिसे देखकर चौंक गए लोग

नई दिल्ली : फरीदाबाद इलाके के एक घर में महिला का खून से लथपथ शव मिला हैं। जहां शक की सुई महिला के पति पर घुमती बताई जा रही हैं। यह घटना के आरोपी इस शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी और घर बाहर से बंद कर फरार हो गया हैं। यह वारदात फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके की त्रिखा कॉलोनी की हैं।

मर्डर

बता दें की पुलिस का कहना हैं की शनिवार की सुबह किसी ने फोन पर इस घटना की जानकारी दी और बताया कि एक कमरे में खून से लथपथ एक महिला की लाश पड़ी ह। जहां जांच में पुलिस को पता लगा कि लाश सुनीता नाम की महिला की हैं। लेकिन पड़ोस में रहने वाले एक शख़्स ने पुलिस को बताया की सुबह के वक्त उसने देखा कि संजय के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है और कमरे में बल्ब भी जल रहा है।
जहां दरवाजे पर बाहर सिर्फ कुंडी लगी थी। लिहाजा उसने दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खोलते ही उस पड़ोसी के होश उड़ गए क्योंकि सामने सुनीता की लाश पड़ी थी और संजय का कोई पता नहीं था। पड़ोसी ने तुरंत सुनीता के भाई को और पुलिस को जानकारी दी हैं। वहीं पूछताछ में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पड़ोसी को किसी भी तरह की आवाज नहीं सुनाई दी हैं।

दरअसल पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि संजय नाम का शख्स पिछले करीब तीन साल से इस मकान में किराए पर रहता था और किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था।  करीब 4-5 महीने पहले उसने इसी कॉलोनी में रहने वाली सुनीता से शादी की थी। जहां फरीदाबाद पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस हत्या की वजह भी जानने की कोशिश में लगी है ताकि केस पर से पर्दा उठाया जा सके।

 

 

LIVE TV