जाकिर नाईक के दो करीबियों ने कराया जबरन धर्मपरिवर्तन

जाकिर नाईकमुंबई| विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक की संस्था को बैन करने सम्बन्धी प्रस्ताव के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गयी है| पुलिस ने जाकिर के दो सहायकों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया है| इन दोनों को पिछले महीने केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया था|

जाकिर नाईक पर शिकंजा

अर्शिद कुरैशी और रिजवान खान नाम के इन लोगों पर मुंबई के रहने वाले अब्दुल माजिद ने शिकायत दर्ज कराई  थी| इन दोनों पर धर्मपरिवर्तन कराने वाली विवादित संस्था अल-बिर के सदस्य के रूप में काम करने का आरोप है| पुलिस ये भी मान रही है कि जाकिर नाईक की संस्था आईआरएफ और अल-बिर के साथ गहरा नाता है|

माजिद ने यह आरोप भी लगाया था कि इन दोनों ने उसके लड़के पर आईएसआईएस में शामिल होने का दबाव बनाया| फ़िलहाल पुलिस इन दोनों के कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंधों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है|

पुलिस ने ये कार्यवाई केंद्र द्वारा जाकिर नाईक की संस्‍था इस्‍लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को बैन करने का प्रस्‍ताव रखने के ठीक एक दिन बाद की है|

इससे पहले, कानून मंत्रालय ने जाकिर की संस्‍था को बैन करने का प्रस्‍ताव गृह मंत्रालय को दिया था| अगर ऐसा होता है तो जाकिर नाईक की संस्‍था को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

LIVE TV