जंगल में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के झालावाड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गुवाडी गांव के जंगल में एक विवाहिता की लाश पेड़ से लटकी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक विवाहिता की उम्र 22 साल है।

थाना अधिकारी गुमान सिंह के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गुवाडी गांव में कांतिबाई पुत्री हरकचंद तंवर गुरुवार सुबह 9 बजे के लगभग जानवरों के लिए चारा लेने गई हुई थी लेकिन काफी समय तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। तलाशी के दौरान गांव के जंगलों में पेड़ पर फंदे से लटकी हुई नजर आई। जानकारी के मुताबिक मृतका रक्षाबंधन से मायके में रह रही थी। पुलिस ने भाई दरियाव सिंह की रिपोर्ट पर संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर ल‍िया है। शव को स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

LIVE TV