चाहिए कोरोना वैक्सीन? Co-WIN App पर जल्द करें रजिस्टर, जानें पूरा प्रोसेस

भारत में कोरोना महामारी पर जीत के नए आसार देखे जा सकते हैं। इसी के बीच देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते दिन यानी शनिवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरु किया गया। माना जा रहा है कि जल्द ही कोरोना वैक्सीन जनता तक पहुंचाई जा सकती है। जिसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा कोविड-19 वैक्सीन वितरण की निगरानी, डेटा रखने और लोगों को वैक्सीन के लिए रजिस्टर करवाने के लिए कोविन (Co-WIN App) नाम से एक ऐप डिजाइन किया गया है। कोरोना वरकर्स को वैक्सीन दी जाएगी लेकिन जो कोरोना वर्कर्स नहीं हैं उन्हें इस ऐप के माध्यम से कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण करना होगा। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक जो लोग इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उन्हें और लोगों से पहले कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

♦ क्या है Co-WIN ऐप?

को-विन आम लोगों की सुविधा के लिए केंद्र द्वारा जारी किया गया है। बता दें कि यहा ऐप Co-WIN (COVID-19 Vaccine Intelligence Network), eVIN (Electronic Vaccine Intelligence Network) का अपग्रेडेड वर्जन है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप प्ले स्टोर पर जा सकते हैं। यह ऐप बिल्कुल मुफ्त है। स्वास्थ मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह टीके लोगों को तीन चरणों में लगाया जाएगा। इसके पहले चरण में सभी फ्रंटलाइन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और दूसरे चरण में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं तीसरे चरण में वे लोग आएगे जिन्हें पहले से ही कोई गंभीर बिमारी होगी।

LIVE TV