पश्चिम बंगाल मे उपचुनाव के लिए प्रियंका टिबरेवाल ने शुरु किया प्रचार, दीवार पर बनाया भाजपा का चुनाव चिन्ह

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव का प्रचार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पहले ही दर्ज करा चुकी हैं। वहीं भाजपा की तरफ से प्रियंका टिबरेवाल रविवार से ही प्रचार करने में जुट गई हैं। बता दें कि वह सोमवार को उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दर्ज करवाएंगी।

प्रियंका टिबरेवाल ने कहा पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा चरम पर है। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए हमेशा लड़ती हूं और लड़ती रहूंगी। आगे उन्होंने कहा की बंगाल के लोगों को जीने हक है और यह हक उन्हें मैं दिलवाकर रहूंगी। साथ ही मैं सोमवार को उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दर्ज करूंगी।

इसके साथ ही प्रियंका टिबरेवाल ने चुनाव अभियान शुरू कर दिया। रविवार को दीवार पर उन्होंने भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बनाकर चुनाव अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान उनके साथ बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहें। दिलीप घोष ने कहा प्रियंका टिबरेवाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। ममता बनर्जी ने यह सोचा था कि नंदीग्राम से वह जीत जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ वह हार गई। इसके बाद दिलीप घोष ने कहा ये राजनीति है और राजनीति में कुछ भी हो सकता है।

LIVE TV