घर याद आता है मुझे जैसे गाने गाने वाली सोना महापात्रा ने कभी कैलाश खेर और अनु मलिक पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

17 जून 1976 को जन्म लेने वाली गायिका सोना महापात्रा का आज जन्मदिन है। उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वह संगीतकार होने के साथ ही गीतकार भी हैं। हिंदी सिनेमा में उन्हें गायिकी के लिए जाना जाता है। वह एक ऐसी सिंगर है जो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करने से कभी भी नहीं घबराती हैं। इसी के चलते कई बार वह विवादित बयानों के कारण भी चर्चाओं में रहती हैं। उनका नाम अक्सर किसी न किसी विवाद से जुड़ा रहता है।

44 वर्षीय सोना महापात्रा का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भुवनेश्वर से पूरी की थी। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली थी। इसी के साथ सिम्बोसिस से एमबीए किया था। सिंगिंग में अपना करियर बनाने से पहले वह पैरासूट और मेडिकर जैसी कंपनी की ब्रांड मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2005 में संगीतकार औऱ निर्देशक राम संपत से शादी रचाई थी। सोना और राम दोनों ही म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। दोनों का मुंबई में अपना अलग-अलग स्टूडियो हैं।

सोना जब ब्रांड मैनेजर के रूप में काम करती थी उसी दौरान उन्होंने जिंगल्स भी बनाए। उनका प्रसिद्ध जिंगल्स ‘टाटा साल्ट-कल का भारत है’ और ‘क्लोजअप-पास आओ ना’ है। इसी के बाद उन्हें फिल्म जगत में एंट्री मिली। उन्होंने इमरान खान स्टारर फिल्म डेली-बेली के बेदर्दी राजा गाने को अपनी आवाज दी है। उन्होंने आमिर खान के रियालिटी शो सत्यमेव जयते का गाना घर याद आता है मुझे गाया है। इसके बाद उन्होंने पलट कर नहीं देखा। उन्होंने जिया लागे न औऱ अंबरसरिया जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं।

मीटू मूवमेंट में खुलकर सामने आई थीं सोना

साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान सोना महापात्रा खुलकर सामने आईं थी। उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी कहानी बयां की थी।

LIVE TV