गाजियाबाद में सपा नेता को मारी गई गोली, हालत नाजुक

यूपी के गाजियाबाद में सपा नेता दिनेश को गोली मारी गई। जिसके बाद गंभीर हालत में जख्मी दिनेश का इलाज अस्पताल में जारी है। दिनेश को यह गोली किन लोगों द्वारा मारी गई इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता दिनेश को कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। यह घटना लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गोली दिनेश के पेट में लगी है जिसके बाद गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

LIVE TV