इस साल पहली बार दिल्ली में पारा पहुंचा 40 डिग्री पर

गर्मीनई दिल्ली| करीब हफ्ते भर की राहत के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी और धूप की वजह से पारा अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस ग्रिष्मकाल में यह पहली बार है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बीते पांच वर्षो में दिल्ली में इस बार 13 अप्रैल सबसे गर्म रहा। दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान शहर के औसत अधिकतम से भी ज्यादा गर्म रहा।

हालांकि न्यूनतम तापमान गुरुवार को 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा, यह मौसम के औसत से एक डिग्री नीचे रहा।

एक निजी मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह शहर के मौसम के औसत तापमान की तुलना में चार डिग्री ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हालांकि अधिकतम तापमान राजधानी में 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। अगले सप्ताह से दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर होगा।”

आज ही के दिन (13 अप्रैल) 2016 में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह 2015 में 13 अप्रैल को तापमान 29 डिग्री, 2014 में 37 डिग्री, 2013 में 36 डिग्री और 2012 में 35 डिग्री सेल्सियस था।

LIVE TV