खौफनाक वारदात : नमस्ते न करने पर युवक को मार दी गोली, और फिर…

आज के इस दौरान कब किसा गुस्सा हदों को पार कर ले इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कभीकभी ये गुस्सा एक घातक रूप भी ले लेता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। जहां नमस्कार न करने पर तीन युवक नमस्कार न करने वाले युवक पर भड़क गए। इतना ही नहीं युवका का पीछा किया और दरवाजा तोड़कर घर में घुसे लेकिन न मिलने पर वापस लौट गए। लेकिन गुस्सा अभी भी तीनों को था और फिर जैसे ही युवक को छतपर देखा उसे गोली मार दी। हालांकि, गनीमत ये रही कि युवक को गोली नहीं लगी। इसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर लिया है।

miscreants kidnap car person In Ganaur police firing | गन्नौर इलाके में  बदमाशों ने कार सवार का किया अपहरण, पुलिस फायरिंग में एक घायल | Hari Bhoomi

मामला, वाकया समता विहार का है। यहां के निवासी जयप्रकाश इलाके में ही काम करता है। पुलिस को दी गई नामजद शिकायत में जयप्रकाश ने कि 12 अक्टूबर की रात जब वह काम से घर लौट रहा था तभी भलस्वा डेयरी के नजदीक की पुलिया पर तीन युवक सूरज, कल्लू और आकाश खड़े थे। तीनों समता विहार में ही रहते हैं। बाइक उनके बगल से गुजरने पर तीनों ने उसको रोक लिया। इसके बाद उन सबने जय प्रकाश से नमस्कार करने को कहा।

जयप्रकाश के मुताबिक उसने जब नमस्कार नहीं किया तो तीनों भड़क गए। इसे वह डर गया और घर जाकर उसने पहले दरवाजा बंद किया और सीधे छत पर जा छिपा। उधर, पीछा करते तीनों आरोपी भी उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। लेकिन छत पर नहीं पहुंच पाए। इससे वह वापस लौटने लगे।इसी बीच इनको जयप्रकाश छत पर दिखा और उनने निशाना लगाकर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली उसको नहीं लगी। इससे घबराकर जयप्रकाश ने शोर मचाया और सभी आरोपी फरार हो गए।

LIVE TV