कोविड-19 टीकाकरण : 11 दिनों में 20 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि कोविड-19 से बचाव के लिए मंगलवार तक देश के 20 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। मंत्रालय की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि 11 वें दिन 5 राज्यों में 194 सत्रों में शाम सात बजे तक 5615 लोगों को टीका लगाया गया।

वहीं जानकारी देते हुए बताया गया कि कोविड-19 से बचाव के लिए कुल मिलाकर 20.29 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। गणतंत्र दिवस के कारण मंगलवार को राज्यों में टीकाकरण के लिए सीमित सत्र का आयोजन हुआ। आंकड़ों की बात की जाए तो देश में अभी तक कर्नाटक में सर्वाधिक 2,31,601 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जबकि ओडिशा में 1,77,090, राजस्थान में 1,61,332 और महाराष्ट्र में 1,36,901 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

LIVE TV