कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच एक्टर सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को किया गया सील

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग को कोरोना के कारण सील कर दिया गया है। अभिनेता सुनील शेट्टी का भी घर इसी बिल्डिंग में था। कोरोना गाइडलाइन्स के मुताबिक किसी भी बिल्डिंग में पांच कोरोना मामले होने पर उसे सील करना जरूरी है। इस बिल्डिंग में 30 माले और 120 फ्लैट्स हैं। फैंस को ये जान कर ख़ुशी मिलेगी की सुनील शेट्टी और उनका परिवार मुंबई से बहार हैं।

BMC seals actor Sunil Shetty's building due to covid-19 cases

बिल्डिंग में सुनील शेट्टी के अलावा भी 25 और परिवार रहते हैं। जिनमे कुछ केस सामने आए थे, जिन्हें सीधे अस्पताल के जाया गया। सावधानी के तौर पर बीमएमसी ने बिल्डिंग के कुछ फ्लोर्स को सील कर दिया है।

बता दे कोरोना की दूसरी वेव में हाई राइज जगहों से 80 प्रतिशत मामले सामने आए थे। मुंबई के डी वार्ड में इस समय कोरोना के 10 जगहों को सील किया गया है। जिसमे मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है।

मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ समय से कोरोना के मामलों में गिरावट आई थी लेकिन अब कुछ हफ्तों पहले एक बार फिर से मामले बढ़ने लगे हैं। इस बीच, मुंबई में एक दिन में 558 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए और 15 मौतें हुईं, संक्रमणों की गिनती 7,27,694 और टोल 15,627 हो गई।

महाराष्ट्र और केरल ऐसी दो जगहें हैं, जहां से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले रिपोर्ट हुए हैं। जिसमे महाराष्ट्र ने पिछले 24 घंटों में 8,535 नए कोविद​-19 मामले पाए गए हैं, 6,013 ठीक होने और 156 मौतों की हुई हैं। कुल मामले 61,57,799 हैं जबकि कुल वसूली 59,12,479 है। इस बीच मरने वालों की संख्या 1,25,878 हो गई है। राज्य में कोरोनावायरस के 1,16,165 सक्रिय मामले हैं।

LIVE TV