केंद्रीय मंत्री के मंच पर बालाओं के ठुमके, पूर्व विधायक ने उड़ाये नोट

केंद्रीय मंत्रीदेहरादून। अक्सर विवादों में फंसने के बाद भी राजनीतिक मंच पर लड़कियों का डांस बंद नहीं हो रहा है। उत्तराखंड में रविवार को ऐसा ही केंद्रीय मंत्री के एक आयोजन में देखने को मिला, जहां राजनीतिक मंच पर बालाएं ठुमके लगा रही थीं। आयोजकों ने लोगों का दिल बहलाने के लिए लड़कियों को मंच पर नचाया।

केंद्रीय मंत्री का था कार्यक्रम

यह सब उस वक्त हुआ, जब वहां कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन मौजूद थे। कार्यक्रम भी चैम्पियन के विधानसभा क्षेत्र में ही आयोजित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर को लंढौरा के रंगमहल में कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन के साथ एक रैली को सम्बोधित करना था। रैली में कृष्ण पाल गुज्जर के पहुंचने से कुछ समय पहले तक बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए।

इस दौरान खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंअर प्रणव सिंह चैम्पियन लड़कियों पर रूपये लुटाते नजर आए। साथ ही हूटिंग कर तालियां भी बजाई। कृष्ण पाल गुज्जर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री हैं।

 

 

 

LIVE TV