किसानों पर मेहरबान मोदी सरकार, सभी ब्लाकों में खोले जायेंगे ‘महिला फार्मिंग स्कूल’

रिपोर्ट- निखिल शुक्ला/कानपुर देहात

केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर दिन नये कदम उठा रही है।

अब पुरुष किसानों की तरह महिला किसानों को भी खेती में पारंगत किया जाएगा।

महिला फार्मिंग स्कूल

इसके लिए जनपद के सभी ब्लॉकों में कृषि विभाग की आत्मा योजना से एक-एक महिला फार्मिंग स्कूल खोले जाएंगे।

केंद्र व प्रदेश सरकार ने यह निर्णय महिला किसानों को खेती के गुर सिखाने के लिए लिया है।

इस शख्स ने शौक के चक्कर में शरीर का किया ऐसा हाल, जिससे बन गया जीता जागता शैतान

इस योजना के तहत चयनित खेत में फसल बोने से लेकर उसकी कटाई तक की प्रक्रिया में महिलाएं शामिल होंगी।

साथ ही महिला किसानों को खेत की जुताई, निराई, बीज और खाद-पानी आदि की भी जानकारी दी जाएगी।

LIVE TV