किचन में न रखें ये चीजें, जीवन में कभी नहीं मिलेगी कामयाबी

अच्छे भाग्य, स्वास्थ्य और सामंजस्य के लिए जरूरी है कि घर साफ-सुथरा हो और अव्यवस्थित न हो। घर का हर हिस्सा जरूरी होता है। अगर किचन साफ और व्यवस्थित नहीं होगा तो इसका खराब असर आपकी हेल्थ और रिलेशनशिप पर भी पड़ेगा। अगर किचन गलत जोन में बना है तो इससे निगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

किचन

आइए रसोईघर के लिए कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स पर ध्यान डालते है :-

प्राचीन भारतीय विज्ञान वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर सीढ़ियों के पास नहीं होना चाहिए। उससे ऊर्जा का प्रवाह अवरोधित होता है।

इसके अलावा आपके रसोई के उपकरण कैसे रखें हैं यह जांच लें।

अगर चुल्हा तथा वॉटर सिंक उचित जगह तथा दिशा में नहीं है, तो इससे घर में लगातार झगड़े जारी रहेंगे क्योंकि यह दोनो अलग-अलग तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

चुल्हे का नॉब परिवार के मुख्य व्यक्ति की अनुकूल दिशा में रखना चाहिए। यह संपूर्ण परिवार के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है।

किचन की दीवारों का कलर साफ्ट रखें, जैसे व्हाइट, क्रीम, यैलो, सॉफ्ट ग्रीन। इससे पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। रेड और ऑरेंज जैसे स्ट्रॉंग कलर्स यूज करने से बचें। किचन में स्ट्रॉंग कलर्स यूज करने से घर के लोगों की सेहत बार-बार खराब होती है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV