‘छेड़खानी और रेप की वजह है लड़कियों के भड़कीले कपड़े’

कांग्रेसमुंबई। लड़कियों के कपड़ो के उपर कही गई यह बात आपने पहले भी कई नेताओं की ओर से सुनी होगी। ताज़ा मामला है मुंबई से जहां पर कांग्रेस के एक पार्षद ने कहा है कि पूर्वोतर की महिलाओं के खिलाफ जो अपराध होते हैं उसके जिम्मेदार महिलाओं के भड़कीले कपड़े होते हैं।

कांग्रेस पार्षद ब्रायन मिरांडा के मुताबिक जिस प्रकार पूर्वोतर की लड़कियां कपड़े पहनती हैं वो समाज के लिए ठीक नहीं और यहीं कारण है कि उनके साथ छेड़छाड़ के ज़्यादा मामले होते हैं।

पिछले हफ्ते मुंबई में मणिपुर की 19 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जिसपर टिप्पणी करते वक्त कांग्रेस पार्षद मिरांडा ने यह बयान दिया।

ब्रायन मिरांडा के इस बेहुदे बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। मामले को तूल पकड़ता देख कांग्रेस ने भी पार्षद मिरांडा की क्लास लगा दी।

पार्टी और लोगों की खिचांई के बाद मिरांडा ने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी बात को गलत ढ़ंग से पेश किया। मैं महिलाओं का सम्मान करता हुं, मेरा इरादा किसी को आहत पहुंचाना नहीं था।

LIVE TV