कांग्रेस का शक्ति विधान जारी, नए सरकारी पदों पर 40 प्रतिशत होंगी महिलाएं

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी कर प्रियंका गांधी ने बताया कि इस घोषणा पत्र में हमने महिला घोषणापत्र को छह हिस्सों में बांटा है, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत। हमने घोषणापत्र में ये घोषणा की है कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति होगी।

Image

प्रियंका गांधी ने बताया कि हमने एक महिला घोषणा पत्र बनाया है जिसमें हम ये कहना चाहते हैं कि हम महिलाओं को सचमुच सशक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमें एक ऐसा वातावरण बनाना ​पड़ेगा जहां महिलाओं की अभिव्यक्ति बंधनों को तोड़ सके।

प्रियंका ने कहा कि हम महिलाओं को सचमुच सशक्‍त बनाना चाहते हैं, इसकी शुरुआत हमने राज्‍य के चुनाव में पार्टी की ओर से 40 फीसदी टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित करने के साथ ही है। इसे हिस्‍सेदारी को हम 50 फीसदी तक बढ़ाना चाहते हैं, इससे संतुलन होगा। यूपी के 25 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्‍टल बनाने का ऐलान कांग्रेस ने यूपी के अपने महिलाओं के लिए जारी मेनिफेस्‍टों में किया है।

LIVE TV