कहीं से भी लड़िए 50 हजार वोटों से खाएंगे मात! शुभेंदु अधिकारी को ममता के भतीजे ने दी चुनौती

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी को खुली चुनौती दी। सासंद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मेदिनीपुर के अपने गढ़ में भले किसी सीट से चुनाव लड़ें 50 हजार कम मतों से उनकी हार निश्चित है। एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने खुले शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर जिला अधिकारी का गढ़ है और यहां पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार ही होगी।

इसी के साथ टीएमसी से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, ‘पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री चुनेगा और तृणमूल कांग्रेस 250 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी जबकि भाजपा की करारी हार होगी। इस साल का विधानसभा चुनाव पूर्वी मेदिनीपुर के लोगों के लिए बहुत अहम है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री इस जिले से चुनाव लड़ेंगी। ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी।’

इसी के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी 50 हजार से अधिक मतों से हारेंगी लेकिन आप भाजपा के टिकट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में क्यों नहीं अपनी पार्टी से कहते, शुभेंदु अधिकारी। अभिषेक बनर्जी ने जोर देकर कहा कि उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। सरकार बनाने के तीन महीने के बाद मैं (अभिषेक बनर्जी) भाजपा पार्टी को राजनीतिक रूप से दिवालिया करने की जिम्मेदारी लूंगा।

LIVE TV