आगाज राहुल और अंजाम नायर, बखूबी निभाई दोस्ती

करुण नायरचेन्नै।  इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नै टेस्ट मैच में के.एल राहुल दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए थे। लेकिन उनके आगाज को उनके दोस्त दोस्त करुण नायर ने बखूबी अंजाम दिया। चेन्नै टेस्ट मैच के चौथे दिन नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला दोहरा शतक लगाया। यह नायर का तीसरा ही टेस्ट मैच है।

कर्नाटक के राहुल और करुण 11 साल की उम्र से साथ खेलते रहे हैं। दोनों पुराने दोस्त हैं। जूनियर लेवल से स्टेट लेवल तक दोनों ने कई बेहतरीन साझेदारियां की हैं। दोनों ने इस टेस्ट मैच में भी 161 रनों की पार्टनरशिप की। करुण नायर ने अपनी डबल सेंचुरी में 306 गेंदों का सामना किया। उन्होंने इस पारी में 23 चौके और एक छक्का लगाया है।

भारत की तरफ से अभी तक तीन बल्लेबाजों ने ही पहली सेंचुरी को ही डबल में बदला है। जिनमें करुण नायर का नाम भी शामिल हो गया है। नायर से पहले विनोद कांबली और दिलीप सरदेसाई भारत की ओर से ऐसा कर चुके हैं।

1993 में इंग्लैंड के खिलाफ विनोद कांबली ने पहली सेचुरी को डबल में बदला था। उन्होंने 224 रन बनाए थे। करुण इस स्कोर को भी पार कर गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ 1965 में दिलीप सरदेसाई ने अपने शतक को दोहरे में बदला था। वह 200 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

वीवीएस लक्ष्मण ने नंबर पांच पर बैटिंग करते हुए ही दोहरा शतक लगाया था। वीवीएस लक्ष्मण ने 200 रन बनाए थे। करुण नायर भी इसी नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और दोहरा शतक लगाकर लक्ष्मण की बराबरी कर ली। वहीं राहुल पांचवें विकेट पर बैटिंग करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।  तीसरे दिन के हीरे लोकेश राहुल (199) रहे।

LIVE TV