करवा चौथ के दिन भी जारी रहा आशा कार्यकर्ताओं का धरना

करवा चौथरोहित  सचदेवा

विकास नगर। रविवार के दिन जहां एक ओर पूरे देशभर में महिलाएं अपने पतियों के साथ बाजारों मे खरीदारी कर रहीं हैं, अपने पति की लम्बी आयु का भगवान से वरदान मांग रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर आज ही के दिन सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठी हुई है।

आग से जलकर विवाहित की मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप

बडी बात यह है कि सभी आशा कार्यकर्ताओं ने करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है और वह हाथों और पैरों में अपने सुहाग के नाम की मेंहदी भी लगवा रहीं हैं लेकिन बावजूद इसके वो भूखे पेट ही अपनी मांगो को लेकर धरने पर ही बैठी हुई है। और शासन प्रशासन से अपनी गुहार लगा रहीं हैं कि उन्हें भी अन्य विभागीय कर्मियों की तर्ज पर ही एक निश्चित मानदेय दिया जाएं।

LIVE TV