कभी भी नहीं भूल पाएगा बॉलीवुड साल 2020, देख खुद ही जान जाएंगे कारण

कनिका कपूर- बॉलीवुड की पहली कोरोना पॉज़िटिव सेलेब्रिटी

देश में मार्च की शुरुआत होती ही कोरोना का कहर भी शुरु हो गया था। जिसको ध्यान में रखते हुए देशभर में कोरोना से बचाव के लिए दिशानिर्देश जारी किये गये थे। इसी बीच बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के कोविड-19 संक्रमित होने की खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया। सभी ओर कनिका का ही नाम छाया हुआ था।

शायद इतना नाम उन्हें उनके गानों से भी न मिला हो। इसी के साथ कनिका बॉलीवुड की पहली ऐसी सेलेब्रिटी बनीं जिन्हें कोरोना हुआ। लेकिन अब आप सोंच रहे होंगें कि कोरोना संक्रमित होने से कैसा विवाद? तो हम आपको याद दिला दे कि कनिका पर आरोप लगा था कि वे लंदन से आने के बाद क्वारंटाइन हुए बगैर ही एक पार्टी में शामिल हुईं। शामिल पार्टी में करीब 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी कनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही की।

♦ सुशांत सिंह राजपूत डेथ- हत्या और आत्महत्या के बीच अटकी सूई

कोरोना काल से लोग परेशान ही थे जिसके बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने सभी को तोड़ कर रख दिया। उनके लाखों-करोड़ों फैंस को तो कुछ दिनों तक इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ था। लोगों के दिलों में यह घटना घर कर गई थी। लेकिन परिस्थितियों को देख सुशांमत की हत्या पर शक जताया जा रहा था। इसको लेकर बॉलीवुड में कई महीनों तक विवाद चला। कई बड़े कलाकारों ने बॉलीवुड को लेकर खुलासे भी किए।

इसी के साथ सुशांत के फैंस ने उन्हें न्याय दिलानी की लड़ाई लड़ी। इस डेथ केस की मुख्यारोपी करार सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर भी कई विवाद सामने आए। इसी बीच करण जौहर, आलिया भट्ट और तमाम सेलेब्रिटी किड्स सामने भी आये। बता दें कि सुशांत का मृत शरीर 14 जून को उनके मुंबाई के आवास पर मिला था। बैरहाल इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।

♦ बॉलीवुड में ड्रग्स- CBI ने मारी सेंध

सुशांत डेथ केस में जुटा प्रवर्तन निदेशालय को रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान कुछ पुरानी वॉट्सऐप चैट्स मिलीं। इस के बाद इस केस में ड्रग एंगल की एंट्री हुई। सुशांत को लेकर भी बताया गया कि वे भी ड्रग का इस्तेमाल किया करते थे। दूसरी तरफ इस मामले को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जैसे ही संभाला तो उसके हाथ कई ड्रग पैडलर्स लगे जिसे उसने हिरासत में ले पूछताछ किया। इस पूछताछ के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आए। जिनमें से अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, सारा अली ख़ान, रकुलप्रीत, श्रद्धा कपूर का नाम मुख्य रूप से लिया गया जिसक बाद एनसीबी ने इन सभी कलाकारों से पूछताछ की।

♦ गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल के दृश्यों पर उठे सवाल

लॉकडाउन के कारण सभी कुछ चीजों पर रोक लगा दी गई थी जिसके चलते गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज़करना पड़ा। बता दें कि यह पूर्व फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना के जीवन पर बनी उनकी एक बायोपिक थी। वहीं इस फ़िल्म के कुछ दृश्यों को लेकर भारतीय वायु सेना ने एतराज़ जताया था। इस फिल्म में एक दृश्य दिखाया गया जिसमें महिला ऑफ़िसरों के साथ पक्षपात का व्यवहार दिखाया गया था जिसको लेकर यह फिल्म का नाता विवादों से जुड़ गया। इसी के साथ गुंजन सक्सेना के दावों को लेकर भी उनकी साथी अफ़सरों ने बयान दिये थे। जिसके बाद यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया।

♦ अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी के टाइटल में बम शब्द पर मचा बवाल

साल के आखरी महीनों में भी बॉलीवुड फिल्में विवादों में शामिल रही। वैसे तो अक्षय कुमार की सभी फिल्में बिना किसा विवाद के हिट हो जाती है लेकिन इस बार उन्हें भी विवादों का सामना करना पड़ा। यदि बात करें विवाद की तो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई उनकी फ़िल्म लक्ष्मी बम ने बवाल मचा दिया। विवाद इस फिल्म के किसी दृशय को लेकर नहीं बल्की इसके शीर्षक को लेकर खड़ा हुआ। फिल्म के शीर्षक में लक्ष्मी के साथ बम शब्द के इस्तमाल पर लोगों ने जमकर विरोध किया। जिसके बाद इस फिल्म के रिलीज होने से कुछ देर पहले ही फिल्म के शीर्षक से बम हटा दिया गया।

LIVE TV