कपूर परिवार पर Corona का कहर, अर्जुन- रिया समेत ये स्टार कोविड पॉजिटिव

फिल्मी सितारों पर एक बार फिर कोरोना का साया मंडरा है। अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद अब अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। ये सभी घर पर क्वारंटाइन पर हैं। ई टाइम्स की रिपोर्ट मुताबिक बोनी कपूर की भी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, लेकिन वेबसाइट के मुताबिक उनकी कोविड की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल उन्होंने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

फ़िल्म निर्माता रिया कपूर ने बताया कि वे और उनके फ़िल्म निर्माता पतिकरण बूलानी ​​​कोविड 19 संक्रमित हुए हैं और वर्तमान में वे आइसोलेशन में हैं। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हां, पूरी सावधानी रखने के बाद भी मैं कोविड पॉजिटिव हूं। ये मेरा प्राइवेट हैल्थ मैटर है, लेकिन पता नहीं इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। ये जानकारी सिर्फ सरकार और मेडिकल से रिलेटेड लोगों के लिए है ताकि वो अपना काम कर सकें, लेकिन किसी गॉसिप साइट के लिए नहीं।

LIVE TV