एम.एस धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित, स्वास्थय को लेकर डॉक्टरों ने कही यह बात

देश में कोरोना से हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। यदि बात करें कोरोना संक्रमण के आंकड़ों की तो वह हर रोज अपना खुद का रिकॉर्ड टूटने पर मजबूर है। इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार उनहें रांची के ही एक पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धोनी के माता-पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें तत्काल रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय कोरोना संक्रमण से झारखंड की हालात काफी खराब है। जिसके मद्देनजर सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। वहीं एम.एस धोनी के माता-पिता के स्वास्थय को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थित समान्य है। उनके ऑक्सीजन लेवल में कोई कमी नहीं है। अब तक कोरोना उनके फेंफड़ों को संक्रमित नहीं कर सके हैं। वहीं इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उम्मीद जताते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में ही वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

LIVE TV