एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने कांग्रेस नेता पर लगाया आरोप, क्या यह सच है?

26 जनवरी किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट के बाद से पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा सुर्खियों में छाई हुई हैं। मिया लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रही हैं और अपने विचार रख रही हैं। इस दौरान वह ट्रोल्स को जवाब देने में पीछे नहीं हैं। एक बार फिर से मिया ने ट्रोलर्स को निशाने पर लिया है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले मिया खलीफा ने ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने गुलाब जामुन और बिरयानी खा रही थीं। ट्वीट के कुछ ही दिनों बाद उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें कांग्रेस के सदस्य उनकी फोटो को केक खिलाते हुए दिखाई दिए थे। अब उस फोटो का सच सामने आ गया है। जिस पर मिया खलीफा प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह पाईं।

दरअसल मिया खलीफा की फोटो एडिट करके लगाई गई थी। फोटो राहुल गांधी के 37वें जन्मदिन की थी जब पार्टी के कार्यकर्ता उनकी तस्वीर को केक खिला रहे थे। मिया ने फैक्ट चेक का एक ट्वीट साझा करते लिखा- ‘मैं इस सच्चाई की सराहना करती हूं। मुझे कांग्रेसियों ने केक नहीं खिलाया था बल्कि जगमीत सिंह द्वारा गुलाब जामुन खिलाया गया था।

LIVE TV