उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत होने से मचा हड़कंप, मौतों का आकड़ा 27 के पार

 उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत होने से हड़कंप मच गया। कोरोना से मरने वालों में पूर्व आइएमए अध्यक्ष व स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।

जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे की चिंता काफी बढ़ गई है। हांलाकि विभाग ने सभी के पहले से अन्य बीमारी से ग्रसित होने का दावा किया है। उनका कहना है कि पहले से बीमार एक भी व्यक्ति को अब तक बचाया नहीं जा सका है। हांलाकि इन मौतों के बाद जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आकड़ा 27 के पार पहुंच गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सुभाषनगर निवासी आइएमए के पूर्व अध्यक्ष की शुक्रवार को इलाज के दौरान कोविड एल-3 अस्पताल में मौत हुई। पांच दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड बाकरगंज की महिला स्वास्थ्य कर्मी की भी मौत हो गई। शुक्रवार को ही महिला की रिपोर्ट ट्रू-नेट से पॉजिटिव आई थी। वहीं, मुडिय़ा अहमदनगर निवासी एक 55 वर्षीय और नकटिया के रहने बाले 58 साल के कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक ने बताया कि पूर्व आइएमए अध्यक्ष, नकटिया व मुडिय़ा अहमद नगर के रहने वाले संक्रमित पहले से कई बीमारियों से ग्रसित थे। वहीं पूर्व स्वास्थ्य कर्मी महिला भी बीमार थी। उनकी शुक्रवार को ही जांच हुई थी। बताया कि सभी के शव कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद मानकों के तहत ही उनका अंतिम संस्कार कराया है। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 27 हो गया है।  

LIVE TV