इस सबसे सस्ते फेस मास्क से पाए दमकती हुई त्वचा, कम खर्च में भी बेहतर परिणाम

आप अपने चेहरे की खूबसूरती के लिए तमाम तरीके के फेस मास्क और कई तरह की कॉस्मेटिक्स फेशियल इस्तेमाल करते हैं | लेकिन हमारे घर में एसे कई तरह के नुसके होते है जिनका कोई खराब असर नहीं होता , इसलिए आज हम सब्‍जी के रूप में खाई जाने वाली पत्‍ता गोभी का इस्‍तेमाल फेस पैक के रूप में करना सिखाएंगे, और आपको बताती हुए घर में घर में बनने वाली पत्‍ता गोभी सब्‍जी चेहरे पर फेस मास्‍क के तौर पर भी इस्‍तेमाल की जा सकती है। इसे चेहरे पर लगाने से स्‍किन पर ग्‍लो आता है झुर्रियों का भी सफाया होता है|

पत्‍ता गोभी और अंडे का फेस मास्क
यह गोभी का फेस पैक त्वचा को गोरा करने के लिए बहुत प्रभावी है। इस फेस पैक में मौजूद सामग्री आपकी त्वचा को पोषण देते हैं और इसे एक प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं।

सामग्री:
4 बड़ा चम्मच गोभी का पेस्ट
1 अंडे का सफेद हिस्‍सा
1 बड़ा चम्मच शहद
2 चम्मच चावल का पाउडर
नींबू की कुछ बूंदें

इसे कैसे बनाएं:
एक ब्लेंडर में सभी चीजों को मिलाएं और चिकना पेस्ट बनाएं। चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। अपने चेहरे पर 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। उसके बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए सप्ताह में 2 बार ऐसा करें।

पत्‍ता गोभी और मिल्‍क फेस मास्‍क
यह फेस मास्क ड्राय स्‍किन के लिए प्रभावी है। इस फेस मास्क को नियमित रूप से लगाने से आपको दमकती त्वचा प्राप्त होती है।

सामग्री-
1-1.5 कप दूध
½ कप कटी हुई गोभी

इसें कैसे बनाएं
दूध को धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें कटी हुई गोभी डालें और इसे तब तक मिलाएं जब तक कि यह दलिया की तरह गाढ़ा न हो जाए। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसे अपने चेहरे पर ब्रश से लगाएं और 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। अपने चेहरे को पानी से धोकर पोछ लें। अच्छा परिणाम पाने के लिए सप्ताह में एक बार ऐसा करें।

LIVE TV