इंडोनेशिया में भूकंप : मरने वालों की संख्‍या 54, सुनामी का भी खतरा

इंडोनेशिया में भूकंपजकार्ता। इंडोनेशिया में भूकंप आया है। आचेह क्षेत्र में बुधवार सुबह आए भूकंप के कारण 54 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई।

इंडोनेशिया में भूकंप

प्रांत के एक प्रेस अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र पिडी जया जिले के 18 किलोमीटर पूर्वोत्तर में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक स्थानीय समयानुसार प्रातः 5:03 बजे रयूल्यूट से 10 किलोमीटर उत्तर में यह भूकंप आया।  इसके बाद सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मीटियोरोलॉजी, क्लाइमेटोलॉजी एंड जियोफिज़िक्स एजेंसी की स्थानीय प्रमुख एरिदावती ने बताया, वर्ष 2004 में हिन्द महासागर में आई सुनामी से पूरी तरह तबाह हुए लगभग पूरे एचे प्रांत में भूकंप को महसूस किया गया।  सिगली कस्बे में लोगों में अफरातफरी मच गई, और वे अपने घरों को छोड़कर समुद्र से दूर इलाकों में शरण लेने पहुंच गए।

LIVE TV