आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन, मांग पूरी न होने पर हड़ताल की धमकी

आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं

सुनील सोनकर

मसूरी। उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने यूनियन मसूरी शाखा ने मसूरी एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया, वहीं चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आशा कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के साथ ही कार्य बहिष्कार करेंगी।

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व की ढेला रेंज में मिला बाघिन का शव

आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के धरने को मसूरी महिला कांग्रेस के द्वारा समर्थन दिया गया। मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्षा जसबीर कौर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार आशा कार्यकर्ताओं की मांगो को अनदेखा कर रही है। जबकि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव के समय में आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। आज प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए आशा कार्यकत्री परेशान है वही आशा कर्मचारियों कि अनिश्चित हंडताल होने के बाद आम लोग परेशान है।

मसूरी क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं मसूरी एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुई तथा धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की गई है कि आशा कार्यकर्ताओं को अन्य स्कीम के कामगारों की तरह न्यूनतम वेतन व मानदेय दिया जाय।

मसूरी शाखाध्यक्ष सुनीता सेमवाल ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार अन्याय कर रही है जिस कारण पूरे प्रदेश की आशा कार्यकर्ता आंदोलन पर हैं। उन्होंने कहा कि जितना कार्य आशा कार्यकर्ता करती हैं व स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं लेकिन उनके काम की कोई कीमत नहीं है। मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ रहा है।

LIVE TV