आज के खास दिन के लिए ही CDS बिपिन रावत ने रिकॉर्ड करवाया था यह वीडियो संदेश

देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत को आज इंडिया गेट पर होने वाले विजय पर्व में शामिल होना था। इसके लिए खास तैयारियां की गई थी। वह पूरे देश को इस पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने वाले थे। इसके लिए जनरल बिपिन रावत ने खास वीडियो संदेश को रिकॉर्ड करवाया था। अगर वह हमारे बीच में होते तो इस तरह से जनता को संबोधित करते।

वीडियो के कुछ अंश

“स्वर्णिम विजय पर्व के मौके पर मैं भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों को हार्दिक बधाई देता हूं। भारतीय सेना की 1971 की लड़ाई में जीत की 50 वीं वर्षगांठ को हम विजयपर्व के रूप में मना रहे हैं। इस दौरान मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेना के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 12 से 14 दिसंबर के बीच इंडिया गेट पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह बड़े सौभाग्य की बात है।”

LIVE TV