आज का राशिफल(22-04-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि – हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएँगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा। योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे।

मिथुन राशि – आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूहभोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे।

कर्क राशि – आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी।

सिंह राशि – अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखने की गणेशजी की सलाह है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। आय की अपेक्षा खर्छ अधिक होगा। गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें।

कन्या राशि – व्यापार- धंधे में विकास के साथ- साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि – परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्? हाथ में लेंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे।

वृश्चिक राशि – आज आप में थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएँ सताया करेगी। नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे। अथवा विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। संतानों के सम्बंध में चिंता होगी।

धनु राशि – शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की जरूरत है। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हो। प्रवास-पर्यटन आज के लिए फिलहाल टाल दें। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा।

मकर राशि – आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुँच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहने की जरूरत है। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय न लें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।

कुंभ राशि – आवश्यक कार्यों के निर्णय न ले। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। आपकी भावना को ठेस भी पहुंच सकती है। परंतु मन को स्वस्थ रखने का प्रयास कीजिएगा।

मीन राशि – आज का दिन आपके स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्यों के विषय में विचार करने के लिए है। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।

LIVE TV