आज का राशिफल, दिनांक- 22 मार्च 2017, दिन- बुधवार

आज का राशिफलमेष- विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकते हैं। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

वृषभ- यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें।

मिथुन- आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

कर्क- आपको भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

सिंह- अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है। विवाह के योग बनेंगे। अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

कन्या- व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।

तुला- आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं, चोट लगने की आशंका है।

वृश्चिक- आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

धनु- आज आप आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

मकर- एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

कुंभ- पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

मीन- परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बना पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

LIVE TV