आज का राशिफल, दिनांक- 31 दिसंबर 2016, दिन- शनिवार

आज का राशिफलमेष : भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

वृष : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कर्क : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

सिंह : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या : मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

तुला : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक : संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। लेकिन जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

मकर : धैर्यशीलता में कमी आएगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कुटुम्ब के लिए किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति संभव है।

कुंभ : वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

मीन : शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

LIVE TV