आज का राशिफल

दिनांक- 13 नवम्बर 2016, दिन-रविवार का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : मानसिक शांति रहेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार के सिलसिल में यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृष : वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

मिथुन : आय के स्रोत बढ़ेंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन स्थान परिवर्तन भी संभव है।

कर्क : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति हो सकती है।

सिंह : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी आ सकती है।

कन्या : स्वभाव में चिड़चिड़ापन तो हो सकता है फिर भी वाणी के प्रभाव से रुके हुए काम बनेंगे। जीवनसाथी के वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक : भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा।

धनु : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन आत्मसंयत रहें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं

कुंभ : परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं।

मीन : मन में निराशा के भाव रहेंगे। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें।

LIVE TV