आज का राशिफल

दिनांक- 11 नवम्बर 2016, दिन-शुक्रवार का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष : मन अशांत रहेगा। माता केा स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन संभव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या : मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

तुला : मन अशांत रहेगा। परिवार में समस्या परेशान कर सकती हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भवन सुख का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक: आलस्य की अधिकता रहेगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पदोन्नति हो सकती है।

धनु : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें।

मकर : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ : वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

LIVE TV