आज का राशिफल

दिनांक- 07 नवम्बर 2016, दिन-सोमवार का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। संतान सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रूझान बढे़गा।

वृष : मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी आत्मसंयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : वाणी में सौम्यता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह : कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। भाइयों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे।

कन्या : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला : कला एवं संगीत के प्रति रूझान रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे,लेकिन अति उत्साही होने से बचें। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन पारिवारिक समस्याओं से मन परेशान भी हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर : मानसिक शांति रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। घर की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।

कुंभ : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। संपत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।

LIVE TV