आज का राशिफल, दिनांक – 23 सितंबर, 2017, दिन- शनिवार

Aries (मेष)

आज का दिन : रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा  करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा।

बुरी बातें : भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।

क्या करें : आज माता भगवती का 3 दिन है। जो माता रानी का चंद्रघंटा नामक अवतरण के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता रानी का आप शहद से अभिषेक करे साथ में पीताम्बरी चालीसा का पाठ करे।

प्रेम प्रसंग : आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है। सोच और कपड़ों से मनुष्य का व्यक्तित्व झलकता है, अपने लिए कुछ अच्छे कपड़ों की ख़रीदारी से बेहतर आज और क्या हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा : छात्रो के लिए दिन अच्छा सामान्य होगा। नौकरी धारक लोगो का मन प्रसन्न रहेगा।

सेहत : अपच की समस्या बन सकती है। साथ में खुद को संयमित रखें।

Taurus (वृष)

आज का दिन : लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

बुरी बातें : आप अपने मूडी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक मन में बदलाव से नुकसान हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से भी अनबन हो सकती है।

क्या करें : किसी मंदिर में सफेद मिठाई दान करें।

प्रेम प्रसंग : लव कपल के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम लें, स्थिति संभल जाएगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।

सेहत : सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सावधान रहें।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। आपका काम दरकिनार हो सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे।

बुरी बातें : आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहे, जो नकारात्मक बाते करते है।

क्या करें : माँ भगवती का पावन दिन है। आप दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

प्रेम प्रसंग : आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है। अपने प्रियजनों के साथ फ़िल्म देखना बढ़िया और मज़ेदार रहने वाला है।

नौकरी/शिक्षा : आज का दिन भाग दौड़ का रहेगा साथ में मेहनत का लाभ भी मिलेगा। छात्रों के लिए दिन भी थोडा सा मेहनत वाला हो सकता है।

सेहत : खुद का ध्यान दे थकावट से आप का मन भारी रहेगा।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं।

बुरी बातें : पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें।

क्या करें : माँ भगवती की आराधना लाभ दायक है, गरीब कन्याओ को भोजन खिलाए, साथ में किसी कन्या स्कूल में जा कर पुस्तक कॉपी वितरण करें।

प्रेम प्रसंग : पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। पूरे दिन टीवी देखते रहना मनोरंजन की ज़रूरत से ज़्यादा ख़ुराक लेने जैसा है। इसके चलते आँखों में तनाव भी हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा : पदोन्नति के अच्छे अवसर है। अफसर शाही आप से प्रभावित रहेंगे। छात्रो के लिए दिन उनके अनुकूल रहेगा।

सेहत : नेत्र सम्बंधित समस्या बनेगी।

Leo (सिंह)

आज का दिन : ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। रोमांस के लिए अच्छा दिन है।

बुरी बातें : चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। स्वार्थी लोगों से बच के रहें। अवसरवादी लोग नुकसान पंहुचा सकते हैं।

क्या करें : माँ भगवती के दिन आप माता रानी को गुलाबजल चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है। किसी उम्दा रेस्तराँ में जाना मुमकिन है और लज़ीज़ खाने का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

नौकरी/शिक्षा : पदोन्नति के अच्छे अवसर है, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें।

सेहत : कमर दर्द की समस्या आप को हो सकती है।

Virgo (कन्या)

आज का दिन : स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

बुरी बातें : किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है।

क्या करें : नवरात्रि के पावन अवसर में माता रानी को गुड़हल का पुष्प अर्पित करे । कन्याओ की पूजा करे ।

प्रेम प्रसंग : यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफ़र मज़ेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : नौकरी में आज का दिन आप के लिए सम्मान के लिए बहुत अच्छा होगा। अपने काम को लेकर आप को अधिकारियो से पूरा स्नेह प्राप्त होगा।

सेहत : पेट से जुडी परेशानियां हो सकती हैं।

Libra (तुला)

आज का दिन : खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। कुछ पुराने मित्रों से मिलने के योग है।यात्रा लाभ दायक रहेगी।

बुरी बातें : निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है।

क्या करें : माँ दुर्गा का पूजन वंदन करें। कन्याओं की पूजा और वस्त्र दान लाभ दायक रहेगा।

प्रेम प्रसंग : ऐसा लगता है कि आपका जीवनसाथी आपसे निराश है और आपको यह बात मालूम होने वाली है। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं।

नौकरी/शिक्षा : आज का दिन अच्छा रहेगा कार्यालय में काम अच्छा निकलेगा, छात्रों के लिए मेहनत भरा दिन रहेगा।

सेहत : साधारण रहेगी।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था टल सकता है।

बुरी बातें : यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।

क्या करें : माँ भगवती के दिन में आप माता रानी को दूर्वा अर्पित करे माता कल्याण करेगी।

प्रेम प्रसंग : आपसे कोई बड़ी ग़लती सम्भव है, जो वैवाहिक जीवन के लिए ख़राब हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : कुछ काम जो महत्वपूर्ण है वो नहीं हो पाएंगे। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं, छात्रों का दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : आप के सर में दर्द बन सकता है।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : परेशानियों से जूझने के लिए दोस्तों की मदद लें। अतीत को लेकर दुःखी होने या उसे भुलाने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं है, क्योंकि इससे केवल आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में गिरावट आएगी।

बुरी बातें : आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

क्या करें : माँ दुर्गा को 5 पान के पत्तो की माला बना कर उनको पहनायें।

प्रेम प्रसंग : आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। जब आपके परिजन सप्ताहांत में आपको कुछ-न-कुछ करने के लिए मजबूर करते रहें, तो ग़ुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शान्त रहना आपके फ़ायदे में साबित होगा।

नौकरी/शिक्षा : इस राशि वालो के लिए दिन थोड़ा सा परिश्रम युक्त रहेगा साथ में विरोधियों की बातों में ना आयें, आप का नुकसान हो सकता है।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने सेह बचे रहेंगे। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। नया रूप-रंग, नये यार-दोस्त आज का दिन ख़ास बनाएंगे।

बुरी बातें : आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है।

क्या करें : माता रानी की पूजा करें। पीताम्बरा चालीसा का पाठ आप के लिए लाभ दायक है।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

नौकरी/शिक्षा : आज आप का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य बढ़िया होगा। छात्रों का दिन अच्छा होगा।

सेहत : मानसिक तनाव बढ़ेगा।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा।

बुरी बातें : दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। नए विचारों और आइडिया को जांचने का ये बेहतरीन वक़्त है।

क्या करें : माता रानी की पूजा करें। मां काली को नींबुओं की माला अर्पित करें।

प्रेम प्रसंग : आज आप अपने जीवनसाथी पर शक़ कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में दिक़्क़त पैदा होगी।

नौकरी/शिक्षा : दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों से बहस से बचें। व्यर्थ की बातें नुकसान दे सकती हैं।

सेहत : कमर के नीचे घुटनो की समस्या बन सकती है।

Pisces (मीन)

आज का दिन : तनाव से छुटकारा पाने लिए कर्णप्रिय संगीत का सहारा लें। दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।

बुरी बातें : अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं।

क्या करें : नवरात्रि में गौ माता की सेवा करे पंचामृत बना कर माँ भगवती को अर्पण करें।

प्रेम प्रसंग : शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।

नौकरी/शिक्षा : आज आप का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा अधिकारी से कुछ उपहार मिलने के योग हैं। छात्रों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा।

सेहत : थकावट की वजह से थोड़ी परेशानी बनी रहेगी।

लाइव गुरु : ज्योतिषाचार्य उमाकान्त दुबे

          संपर्क सूत्र- 9205023054

LIVE TV