आज का राशिफल, दिनांक- 18 मई, 2017, दिन – गुरुवार

आज का राशिफलमेष : आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।

वृषभ : आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मिथुन : आपको जीवनसाथी और संतान के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो इसका ध्यान रखें।

कर्क : ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है।

सिंह : आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। कार्य-सफलता के योग हैं।

कन्या : परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला : आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक : स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखने की आज गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन बेचैन रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।

धनु : आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। व्यापार में भी लाभदायी दिन है।

मकर : आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार, मित्रों, संबंधियों से लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ : आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। प्रवास की संभावना है।

मीन : आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा।

LIVE TV