आज का इतिहास : भारत को मिला जुबली कुमार

आज का इतिहासभारतीय फिल्‍म इं‍डस्‍ट्री में जुबली कुमार नाम से प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्‍म आज ही के दिन साल 1929 में हुआ था। राजेन्द्र कुमार 60 तथा 70 के दशकों में बॉलीवुड के सफलतम अभिनेताओं में से एक थे। 80 के दशक में वह कई फिल्मों के निर्माता थे जिनमें उनके पुत्र कुमार गौरव ने अभिनय किया है। उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रान्त के सियालकोट शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।

राजेन्द्र कुमार ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत 1950 की फ़िल्म जोगन से की। इसमें उनको दिलीप कुमार और नरगिस के साथ अभिनय करने का अवसर मिला। उनको 1957 में बनी मदर इंडिया से ख्याति प्राप्त हुयी जिसमें उन्होंने नर्गिस के बेटे की भूमिका अदा की। 1959 की फ़िल्म गूँज उठी शहनाई की सफलता के बाद उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता नाम कमाया। 60 के दशक में उन्होंने काफ़ी नाम कमाया और कई दफ़ा ऐसा भी हुआ कि उनकी 6-7 फ़िल्में एक साथ सिल्वर जुबली हफ्ते में होती थीं। इसी कारण से उनका नाम ‘जुबली कुमार’ पड़ गया।

अपने 70वें जन्मदिन से सिर्फ़ 8 दिन पहले 12 जुलाई 1999 को कैंसर की बीमारी के चलते उनका देहावसान हो गया।

आज का इतिहास

1997 – तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
1999 – यू.आर. राव (भारत) ‘यूनिस्पेस-3’ (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
2002 – उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
2008 – अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।

20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1929 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
1950 – नसीरुद्दीन शाह – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता।

20 जुलाई को हुए निधन

1914 – बालकृष्ण भट्ट – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
1922 – चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
1972 – गीता दत्त, प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका
1982 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।

LIVE TV